Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जसप्रीत बुमराह बने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शीर्ष रैंक पर पहुंचने वाले पहले गेंदबाज़

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 7 February, 2024
भारत के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शीर्ष रैंक तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज़ बन गए हैं। बुधवार को जारी हुई ताज़ा रैंकिंग में बुमराह पहली बार टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज़ बने। वह पहले वनडे क्रिकेट और टी20I क्रिकेट में शीर्ष रैंक हासिल कर चुके हैं।
read more at Republic World