Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जस्टिस एम.एन. भंडारी बने मद्रास हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस

short by अनिल कुमार / on Monday, 14 February 2022
जस्टिस मुनीश्वर नाथ भंडारी ने सोमवार को राजभवन में आयोजित एक समारोह में मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली। तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने जस्टिस भंडारी को शपथ दिलाई। इससे पहले जस्टिस भंडारी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से तबादला होने के बाद मद्रास हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में 22 नवंबर, 2021 को शपथ ली थी।
read more at भाषा