Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जस्टिस पंकज होंगे राजस्थान हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट ने की सिफारिश

short by अनिल कुमार / on Friday, 30 September, 2022
जस्टिस पंकज मित्तल राजस्थान हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) यू.यू. ललित की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस पंकज का राजस्थान हाईकोर्ट में बतौर मुख्य न्यायाधीश तबादला करने की सिफारिश की है। फिलहाल जस्टिस एम.एम. श्रीवास्तव कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के तौर पर राजस्थान हाईकोर्ट में कार्यरत हैं।