Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जहां 41 साल पहले PM पहुंचे थे, वहां आज भी नहीं है पक्की सड़क

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 18 August, 2026
उमरिया (एमपी) के कोडार गांव में 1985 को तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी आदिवासियों का हाल जानने पैदल पहुंचे थे। इसके बाद बिजली-मिट्टी की सड़क तो मिली लेकिन 41 साल बाद भी 700-मीटर पक्की सड़क नहीं बन सकी। ग्रामीण सरपंच, कलेक्टर और विधायक तक गुहार लगा चुके हैं। बैगा आदिवासी बहुल यह गांव आज भी विकास की बाट जोह रहा है।