जहां शूट हुआ था 'DDLJ' का 'जा सिमरन जा' वाला आइकॉनिक सीन, 32 साल बाद वहीं पहुंचे अनुपम खेर
अभिनेता अनुपम खेर 32-वर्ष बाद उसी जगह पहुंचे जहां फिल्म 'डीडीएलजे' का 'जा सिमरन जा जी ले अपनी ज़िंदगी' वाला आइकॉनिक ट्रेन सीन शूट हुआ था। उन्होंने कहा, "आपटा स्टेशन (महाराष्ट्र) में खड़े होकर लगा जैसे समय थोड़ी देर के लिए ठहर गया हो। मेरी इच्छा है कि महाराष्ट्र सरकार इस जगह को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करे।"
read more at TV9 भारतवर्ष


