Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ज़मीन के बदले नौकरी केस में ईडी ने लालू व तेजस्वी के करीबी अमित कात्याल को किया गिरफ्तार

short by अनिल कुमार / on Saturday, 11 November, 2023
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव के कथित सहयोगी अमित कात्याल को ज़मीन के बदले नौकरी के केस में गिरफ्तार किया। ईडी के अनुसार, लालू के करीबी सहयोगी होने के साथ-साथ कात्याल इस मामले में कथित तौर पर लाभार्थी एके इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पूर्व निदेशक भी हैं।