Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ज़मीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में ईडी के सामने पेश हुए तेजस्वी यादव

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 30 January, 2024
आरजेडी प्रमुख व पूर्व रेल मंत्री लालू यादव के बेटे और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार को पटना में ज़मीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में ईडी के सामने पेश हुए। इस दौरान ईडी दफ्तर के बाहर भारी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता पहुंचे। ईडी ने सोमवार को मामले में लालू से करीब 9 घंटे तक पूछताछ की थी।