ज़रा भी नैतिकता है तो शिंदे व फडणवीस इस्तीफा दें: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उद्धव
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है, "मुख्यमंत्री (एकनाथ शिंदे) व उप-मुख्यमंत्री (देवेंद्र फडणवीस) में ज़रा भी नैतिकता है तो उन्हें अपना इस्तीफा दे देना चाहिए, जैसे मैंने दिया था।" फडणवीस ने कहा, "उद्धव जानते थे वह फ्लोर टेस्ट नहीं जीत पाएंगे इसलिए शर्मसार होने से बचने के लिए उन्होंने इस्तीफा दिया।
read more at News24 हिंदी


