ज़रूरत पड़ने पर भारत को अतिरिक्त राफेल विमान देने को तैयार: फ्रांस की रक्षा मंत्री
भारत यात्रा पर आईं फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने शुक्रवार को कहा कि फ्रांस ज़रूरत पड़ने पर भारत को अतिरिक्त राफेल लड़ाकू विमान देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि भारतीय वायुसेना राफेल से संतुष्ट है...हमें गर्व है कि कोविड-19 के बावजूद 36 विमानों को समय पर पहुंचाया जाएगा...यह एक बड़ी उपलब्धि है।"


