ज़रूरी कदम उठाएंगे: गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट
दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली तत्काल सुनवाई की मांग वाली उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा, "हम तत्काल मामले को देखेंगे और ज़रूरी कदम उठाएंगे।" हालांकि, सुनवाई की कोई तारीख नहीं बताई गई है। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका खारिज की थी।
read more at Times Now


