Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ज़ारा ब्रैंड के मालिक ने ₹893 करोड़ में डबलिन में खरीदी लग्ज़री अपार्टमेंट बिल्डिंग

short by मोनिका शर्मा / on Saturday, 1 April, 2023
स्पैनिश अरबपति और ज़ारा ब्रैंड के मालिक अमानसियो ओर्टेगा ने डबलिन (आयरलैंड) में लगभग €100 मिलियन (₹893 करोड़) में एक लग्ज़री अपार्टमेंट बिल्डिंग खरीदी है। इस इमारत में 120 अपार्टमेंट हैं और ओर्टेगा की एक फर्म के मुताबिक, उन्होंने पहली बार अमेरिका के बाहर कोई आवासीय बिल्डिंग खरीदी है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, ओर्टेगा की नेटवर्थ $68.5 बिलियन है।