ज़ेलेंस्की से मिले ब्रिटिश पीएम जॉनसन, यूक्रेनी सैनिकों को प्रशिक्षित करने की पेशकश की
रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद दूसरी बार कीव पहुंचे ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की है। ब्रिटिश सरकार ने कहा, "प्रधानमंत्री ने ज़ेलेंस्की को हज़ारों यूक्रेनी सैनिकों को प्रशिक्षित करने के लिए एक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की पेशकश की है।" नए कार्यक्रम के तहत यूक्रेन के बाहर सुरक्षाबलों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
read more at Twitter


