जांच एजेंसियां केंद्र के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर्स का काम करती हैं: संजय राउत
शिवसेना सांसद संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र सामना में लिखा है कि पहले मुंबई में प्रतिद्वंदियों को हटाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलिंग्स होती थीं लेकिन अब उनकी जगह 'सरकारी हत्याओं' ने ले ली है। बकौल राउत, केंद्रीय जांच एजेंसियां केंद्र के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर्स का काम करती हैं। उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र में कानून का शासन है या छापेमारी का?"
read more at अमर उजाला


