Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जांच करने की ज़रूरत है कि यह किसकी साज़िश है: बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर विदेश राज्यमंत्री

short by शिव / on Sunday, 22 January, 2023
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बनाई गई बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर कहा है कि हमें यह जांच करने की आवश्यकता है कि इसके पीछे किसकी साज़िश है। उन्होंने कहा कि 2002 से आरोप लग रहे हैं और कोर्ट ने उन्हें खारिज किया है। बकौल मुरलीधरन, यह डॉक्यूमेंट्री कोर्ट की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती है।
read more at ANI