Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक' से 152 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

short by खुशी / on Thursday, 12 August 2021
गृह मंत्रालय ने 2021 के लिए 'जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक' से सम्मानित किए गए 152 पुलिसकर्मियों की सूची गुरुवार को जारी की। बकौल मंत्रालय, इस सूची में 28 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। अपराध की जांच में उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने के लिए 2018 में इस पदक की शुरुआत की गई थी।
read more at PIB