Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जातीय गणना बिहार सरकार के लिए गले की हड्डी बन जाएगी: आरजेडी एमएलसी चंद्रवंशी

short by शिव / on Monday, 9 October, 2023
आरजेडी के एमएलसी रामबली चंद्रवंशी ने बिहार की जातीय गणना को लेकर कहा है, "यह गणना राज्य सरकार के लिए गले की हड्डी बन जाएगी।" उन्होंने कहा, "एक सर्वे में 2013 में राज्य में चंद्रवंशी समाज के लोगों की संख्या 30.3 लाख थी लेकिन अब आंकड़ा 21 लाख पर पहुंच गया है।" बकौल चंद्रवंशी, गणना में पारदर्शिता की कमी है।