Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जान्हवी ने की शिखर से अपने रिलेशनशिप की पुष्टि, इवेंट में उनके नाम का नेकलेस पहने आईं नज़र

short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 10 April, 2024
ऐक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने शिखर पहाड़िया से अपने रिलेशनशिप की पुष्टि कर दी है। मुंबई में अपने पिता बोनी कपूर की फिल्म 'मैदान' की स्क्रीनिंग के इवेंट में जान्हवी अपने बॉयफ्रेंड के निकनेम 'शिखु' वाला कस्टम नेकलेस पहने नज़र आईं। इससे पहले बोनी कपूर ने कहा था, "मुझे शिखर पसंद हैं। परिवार में उनका होना हमारी खुशनसीबी है।"