जापान के प्राइवेट मून लैंडर ने ली पृथ्वी की अर्धचंद्राकार तस्वीर
जापान की प्राइवेट स्पेस टेक फर्म 'आईस्पेस' के मून लैंडर हकूतो-आर ने अर्धचंद्राकार पृथ्वी की तस्वीर कैद की है जो चांद की तरह दिख रही है। लैंडर के लॉन्च व्हीकल से अलग होने के 19 घंटे बाद यह तस्वीर ली गई। इस लैंडर के अप्रैल 2023 तक चंद्रमा पर पहुंचने की उम्मीद है। आईस्पेस की स्थापना 2019 में हुई थी।


