जापान में 90 साल से अधिक उम्र की महिला भूकंप आने के 5 दिन बाद मलबे में मिली जीवित
पश्चिमी जापान में 7.6 तीव्रता का भूकंप आने के बाद शनिवार रात 90 साल से अधिक उम्र की एक महिला को एक मकान के मलबे से जीवित निकाला गया। इशिकावा प्रांत के सुज़ू शहर की महिला भूकंप के बाद 5 दिनों से अधिक समय से मलबे में दबी हुई थी। जापान के भूकंप में कम-से-कम 126 लोग मारे गए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


