जापान में आसमान में दिखा 'प्रकाश के 9 स्तंभों' का दुर्लभ नज़ारा
सोशल मीडिया यूज़र्स ने जापान के तोतोरी प्रांत के डायसन कस्बे में आसमान (रात्रि) में दिखे 'प्रकाश के 9 स्तंभों' (वर्टिकल लाइन्स) की तस्वीरें शेयर की हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह परिघटना 'इज़रीबी कोचू' के परिणामस्वरूप हुई है जो प्राकृतिक रोशनी का एक दुर्लभ नज़ारा है। कई यूज़र्स ने अटकलें लगाईं कि यह रोशनी एलियन का संकेत हो सकती है।
read more at Republic World


