जापानी विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सामने आईं तस्वीरें
भारत के 2 दिवसीय दौरे पर आए जापानी विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो में सफर किया। जापान के डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी ने बताया कि योशिमासा ने 3-4 मेट्रो स्टेशनों के बीच यात्रा की। भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूती देने के उद्देश्य से योशिमासा हयाशी गुरुवार को दिल्ली पहुंचे थे।
read more at लेटेस्टली


