जाफर ने शेयर किया 'ऐ दिल है मुश्किल' का मीम, छोड़ा पंजाब किंग्स के बल्लेबाज़ी कोच का पद
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ वसीम जाफर ने ट्विटर पर ऐलान किया है कि उन्होंने पंजाब किंग्स के बल्लेबाज़ी कोच का पद छोड़ दिया है। उन्होंने लिखा, "अलविदा, धन्यवाद पंजाब किंग्स...अनिल कुंबले और टीम को #IPL2022 के लिए शुभकामनाएं।" जाफर ने 'ऐ दिल है मुश्किल' का एक मीम भी शेयर किया जिसमें लिखा है, "अच्छा चलता हूं...दुआओं में याद रखना।"
read more at हिन्दुस्तान


