जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने रद्द किया दिल्ली दंगों से जुड़े मामले की आरोपी सफूरा का एडमिशन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने शोध कार्य में 'असंतोषजनक' प्रगति के कारण सामाजिक कार्यकर्ता सफूरा ज़रगर का एडमिशन रद्द कर दिया है। वहीं, विश्वविद्यालय द्वारा एडमिशन रद्द किए जाने पर सफूरा ने ट्वीट किया, "मेरा दिल ज़रूर टूटा है लेकिन मेरा हौसला नहीं।" गौरतलब है, सफूरा ज़रगर 2020 के दिल्ली दंगों में आरोपी हैं और फिलहाल ज़मानत पर बाहर हैं।
read more at लेटेस्टली


