Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जायज़ विरोध का अपमान करना आपको शोभा नहीं देता: पहलवानों के धरने को लेकर उषा से थरूर

short by प्रियंका वर्मा / on Friday, 28 April, 2023
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के धरने को लेकर भारतीय ओलंपिक संघ की प्रमुख पी.टी. उषा के बयान 'इससे भारत की छवि खराब हो रही है' पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यौन उत्पीड़न के मामले में साथी खिलाड़ियों के जायज़ विरोध का अपमान करना आपको शोभा नहीं देता।"
read more at Free Press Journal