जितनी चाहें डेटिंग करें लेकिन शादी के बाद नहीं: 'आर्यन को डेटिंग एडवाइस' के सवाल पर गौरी
अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी और इंटीरियर डिज़ाइनर गौरी खान से 'कॉफी विद करण-7' में करण जौहर ने पूछा कि 'वह अपने बेटे आर्यन खान को क्या डेटिंग एडवाइस देंगी?' जवाब में गौरी ने कहा, "जब तक शादी करने का फैसला नहीं कर लेते तब तक आप जितनी चाहें उतनी लड़कियों को डेट करें। उसके बाद फुल स्टॉप।"


