जिनकी रक्षा खुद पीएम कर रहे हैं उन्हें डरना नहीं चाहिए: सलमान को मिल रही धमकियों पर कंगना
अभिनेत्री कंगना रनौत ने सलमान खान को मिल रही जान से मारने की धमकियों पर कहा है, "सलमान जी को सुरक्षा मिली हुई है और केंद्र उन्हें सुरक्षा दे रहा है।" उन्होंने कहा, "जिनकी रक्षा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी...गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं उन्हें डरना नहीं चाहिए।" बकौल कंगना, धमकी मिलने पर उन्हें भी सिक्योरिटी मिली थी।
read more at हिन्दुस्तान


