जिम में लगी चोट के कारण डॉक्टर के पास गई थी, सीने में गांठ मिली: कैंसर पर छवि मित्तल
हाल ही में ब्रेस्ट कैंसर होने का खुलासा करने वाली अभिनेत्री छवि मित्तल ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि उन्हें कैंसर का पता कैसे लगा। छवि ने लिखा, "मैं जिम में लगी सीने की मामूली चोट के लिए एक डॉक्टर के पास गई थी और...उन्हें गांठ मिली।" उन्होंने कहा, "हम इसकी जांच पर जांच कराते रहे...फिर बायोप्सी कराई...जो पॉज़िटिव आई।"


