Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा एचबीओ का कंटेंट, वायकॉम18 ने वॉर्नर ब्रदर्स के साथ किया समझौता

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 27 April, 2023
रिलायंस के वायकॉम18 ने अपने स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म जियो सिनेमा के लिए वॉर्नर ब्रदर्स के साथ एक समझौता किया है। इस सौदे के तहत 'गेम ऑफ थ्रोन्स' और 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' जैसी सीरीज़ समेत वॉर्नर ब्रदर्स व एचबीओ का कंटेंट रिलायंस के जियो सिनेमा ऐप पर उपलब्ध होगा। यह कंटेंट अगले महीने से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा।