जिसमें दिल लगे वही करना चाहिए: धमकियों के बावजूद पंजाबी गायकों के काम करने पर गिप्पी ग्रेवाल
पंजाबी गायक-अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल ने धमकियां मिलने के बावजूद पंजाबी गायकों के काम करने को लेकर कहा है, "जहां आपका दिल लगे वही काम करना चाहिए। जो चीज़ें हो रही हैं...उन्हें टाल नहीं सकते।" ग्रेवाल ने कहा, "हम इसी चीज़ के लिए पैदा हुए हैं...हम यही करेंगे। हम कहीं और चले भी जाते हैं तो फिर वापस आ जाते हैं।"


