Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जी20 समिट पर केंद्र ने जर्मनी से 7 गुना ज़्यादा पैसा खर्च किया: राज्यसभा सांसद गोखले

short by वरुण कुमार / on Friday, 8 September, 2023
टीएमसी प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने कहा है कि केंद्र सरकार ने जी20 शिखर सम्मेलन की मेज़बानी पर जर्मनी की तुलना में 7 गुना अधिक पैसा खर्च किया। उन्होंने कहा, "जर्मनी ने 2017 में जी20 समिट की मेज़बानी पर €72 मिलियन (₹641 करोड़) खर्च किए...मोदी सरकार ने केवल दिल्ली पर €449 मिलियन (₹4,100 करोड़) खर्च किए हैं।"