जीत के बाद अनुष्का ने शेयर की विराट की फोटो, कहा- 'द. अफ्रीका में नज़ारे का मज़ा लेते हुए'
अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने पति और भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह सेंचूरियन में भारत की पहली टेस्ट जीत के बाद मुस्कुराते दिख रहे हैं। अनुष्का ने लिखा, "दक्षिण अफ्रीका में...नज़ारे का मज़ा लेते हुए।" जीत के बाद कोहली भी अपनी 11-महीने की बेटी की तरफ हाथ हिलाते दिखे थे।


