जुरेल ने शेयर कीं राहुल द्रविड़ के साथ 'तब और अब' की तस्वीरें, उन्हें बताया 'महान व्यक्ति'
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल ने X पर मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ 'तब और अब' की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने द्रविड़ के साथ अपने अंडर-19 के दिनों की और इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट के बाद उन्हें गले लगाने की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "जूनियर से सीनियर तक का सफर...हमेशा इस महान व्यक्ति से सीखा है।"
read more at हिन्दुस्तान


