Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जून में 7.01% के मुकाबले जुलाई में खुदरा महंगाई दर घटकर 6.71% रही, मार्च के बाद सबसे कम

short by shashank mishra / on Friday, 12 August, 2022
सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में जुलाई के महीने में खुदरा महंगाई दर घटकर 6.71% रही जो कि जून में 7.01% थी। यह आंकड़ा मार्च में दर्ज हुई खुदरा महंगाई की दर (6.95%) के बाद सबसे कम है। गौरतलब है, अप्रैल, 2022 में खुदरा महंगाई दर 8 साल के उच्चतम स्तर 7.79% पर थी।