जूनियर एनटीआर पहुंचे कज़न तारक से मिलने अस्पताल, कहा- वह इलाज को रिस्पॉन्ड कर रहे हैं
अभिनेता जूनियर एनटीआर रविवार को बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती अपने कज़न और ऐक्टर-राजनेता तारक रत्न से मिलने पहुंचे। उन्होंने ऐक्टर की स्थिति पर पत्रकारों से कहा, "वह इलाज को रिस्पॉन्ड कर रहे हैं। उनकी इच्छाशक्ति के साथ ही उनके साथ हमारे दादा का आशीर्वाद और उनके सभी शुभचिंतकों की दुआएं हैं।" बकौल ऐक्टर, तारक की हालत नाज़ुक है।


