Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जूनियर एनटीआर व रामचरण ने की परिवारों में 3 दशक पुरानी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता पर बातचीत

short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 17 January, 2023
अभिनेता जूनियर एनटीआर और रामचरण ने अपने परिवारों के बीच 3 दशक पुरानी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को लेकर 'एलए टाइम्स' से बातचीत की है। रामचरण ने कहा कि वह व जूनियर एनटीआर प्रतिद्वंद्विता की खबरों से ऊब चुके थे और प्रतिद्वंद्विता की अवधारणा ने दोनों को एकसाथ कर दिया। वहीं, जूनियर एनटीआर ने कहा, "विपरीत ध्रुव एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं।"
read more at Bollywood Hungama