जूनियर महमूद को किया गया सुपुर्द-ए-खाक, जावेद जाफरी अंतिम यात्रा में हुए शामिल
अभिनेता जूनियर महमूद को शुक्रवार को मुंबई में सुपुर्द-ए-खाक किया गया और उनकी अंतिम यात्रा में अभिनेता जावेद जाफरी, अली असगर, गायक सुदेश भोंसले व कॉमेडियन सुनील पाल शामिल हुए। गौरतलब है कि जूनियर महमूद चौथे स्टेज के पेट के कैंसर से जूझ रहे थे और गुरुवार रात को 67 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था।
read more at न्यूज़ 24 हिन्दी


