जेईई एडवांस्ड 2023 के 10 टॉपर्स की सूची आई सामने
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) गुवाहाटी ने रविवार को जेईई एडवांस्ड 2023 के परिणाम घोषित कर दिए। आईआईटी हैदराबाद ज़ोन के वविलाला चिद्विलास रेड्डी ने 341/360 अंकों के साथ इस परीक्षा में टॉप किया। टॉप-10 में आईआईटी हैदराबाद ज़ोन के 6, आईआईटी रूड़की ज़ोन के 2 और आईआईटी दिल्ली ज़ोन के 2 छात्र शामिल हैं।


