Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जेईई एडवांस्ड 2023 के नतीजे हुए घोषित, हैदराबाद ज़ोन के वीसी रेड्डी ने किया टॉप

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 18 June, 2023
आईआईटी गुवाहाटी ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2023 के परिणाम जारी कर दिए हैं। हैदराबाद ज़ोन के वीसी रेड्डी ने इस परीक्षा में टॉप किया है जबकि हैदराबाद ज़ोन की ही एनएन भव्या श्री ने छात्राओं में टॉप किया है। 1.80 लाख छात्र-छात्राओं ने यह परीक्षा दी थी जिनमें से 43,773 छात्र-छात्राओं ने यह परीक्षा पास की है।