जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट के छात्र संगठनों ने एबीवीपी को चारों पदों पर हराया
वामपंथी छात्र संगठनों ने जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी को हराकर सभी 4 पद जीत लिए है। धनंजय, अविजीत घोष और मोहम्मद साजिद ने क्रमश: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की है। वहीं, वामपंथी छात्र संगठनों द्वारा समर्थित बिरसा अंबेडकर फुले स्टूडेंट्स असोसिएशन (बाप्सा) की उम्मीदवार प्रियांशी आर्य ने महासचिव पद पर जीत हासिल की है।
read more at इंडिया टीवी


