Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जेएनयू में सेमिनार आयोजित करने को लेकर छात्रों के 2 गुटों के बीच झड़प, कुछ छात्र घायल

short by जय शंकर ठाकुर / on Monday, 15 November 2021
दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार रात एबीवीपी व वामदलों (आयसा-एसएफआई) के छात्रों के बीच हिंसक झड़प में कुछ छात्र घायल हो गए। दिल्ली पुलिस के अनुसार, एबीवीपी की ओर से उन्हें लिखित शिकायत मिली है लेकिन जेएनयू छात्र संघ ने कोई शिकायत नहीं दी है। बकौल पुलिस, झड़प एक सेमिनार आयोजित करने को लेकर हुई थी।