जेएमएम की महुआ माजी को झारखंड से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस ने जताई नाराज़गी
झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा महुआ माजी को झारखंड से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर राज्य सरकार में सहयोगी दल कांग्रेस ने नाराज़गी जताई है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि एकतरफा फैसले से पार्टी खफा है। हालांकि, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया है।
read more at ABP न्यूज़


