Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जेडीयू विधायक मंडल ने मांझी की जाति को लेकर की टिप्पणी; उन्होंने दिया जवाब

short by शिव / on Thursday, 18 January, 2024
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के बयान 'कोई नहीं जानता कि मांझी मुसहर हैं या नहीं' पर प्रतिक्रिया दी है। मांझी ने कहा, "(मुख्यमंत्री नीतीश कुमार) अपने विधायक से मेरे बहाने मुसहरों को गाली दिलवा रहे हैं।" उन्होंने कहा, "एससी से इतनी नफरत है...तो अधिसूचना जारी कर दलितों को बिहार से निकाल दीजिए।"