जेफ बेज़ोस ने 2021 के बाद पहली बार एमेज़ॉन के $2 बिलियन के शेयर बेचे
एमेज़ॉन के संस्थापक जेफ बेज़ोस ने 2021 के बाद पहली बार $2 बिलियन से अधिक के एमेज़ॉन के 12 मिलियन शेयर बेचे हैं। हाल ही में एमेज़ॉन ने बताया था कि बेज़ोस अगले 12 महीनों में कंपनी के 50 मिलियन शेयर बेचने की योजना बना रहे हैं। बकौल ब्लूमबर्ग, बेज़ोस की कुल नेट वर्थ करीब $200 बिलियन हो चुकी है।
read more at News18 हिंदी


