जेम्स ऐंडरसन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का किया एलान
इंग्लिश पेसर जेम्स ऐंडरसन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान करते हुए कहा है कि लॉर्ड्स में इस सीज़न इंग्लैंड टीम का पहला टेस्ट मैच उनका आखिरी टेस्ट होगा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "जो खेल बचपन से पसंद था, 20 साल देश के लिए उसे खेलते हुए अविश्वसनीय रहे।" ऐंडरसन ने 400 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 987 विकेट लिए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


