'जेल के जवाब में हम वोट देंगे' जैसे बोल कैंपेन सॉन्ग से हटाएं: 'आप' से चुनाव आयोग
चुनाव आयोग (ईसी) ने 'आप' से अपने चुनावी गाने में बदलाव करने को कहा है। गाने को 'भड़काऊ' बताते हुए ईसी ने कहा कि गाने के 'जेल के जवाब में हम वोट देंगे', 'गुंडागर्दी के खिलाफ वोट देंगे' जैसे बोल ईसी के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हैं। गौरतलब है, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।
read more at हिन्दुस्तान


