Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जेल के बाथरूम में फिसलकर गिरे दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, अस्पताल ले जाए गए

short by मनीष झा / on Thursday, 25 May, 2023
तिहाड़ जेल प्रशासन के अनुसार, दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन बुधवार रात जेल के बाथरूम में फिसलकर गिर गए जिसके बाद उन्हें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। जेल प्रशासन ने बताया कि घटना में मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी जैन को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया।