जेल में बंद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की सेल से मिले स्मार्टफोन, खुफिया कैमरा व अन्य उपकरण
असम की डिब्रूगढ़ जेल में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत बंद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की सेल से एक स्मार्टफोन, एक कीपैड फोन, खुफिया कैमरे वाला पेन, पेन ड्राइव, ब्लूटुथ हेडफोन, स्मार्टवॉच व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं। असम के डीजीपी जीपी सिंह ने बताया कि ये सामान जेल में कहां से आए इसका पता लगाया जा रहा है।
read more at Hindustan Times


