जेल में रहकर आंसू बहाओ: राजस्थान में पिता की हत्या करने वाले बेटे को उम्रकैद देते हुए जज
झुंझुनू (राजस्थान) के कोर्ट ने 2019 में अपने 80-वर्षीय पिता की हत्या करने वाले एक शख्स को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है। शख्स के लिए मृत्युदंड की मांग को नकारते हुए न्यायाधीश देवेंद्र दीक्षित ने आदेश में कहा कि ऐसे बेटे को उम्रकैद देना ज़्यादा सही होगा जिससे वह जीवनभर जेल में रहकर अपने कृत्य को लेकर आंसू बहाए।
read more at Public


