Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जैकलीन निर्दोष हैं, वह अपने सम्मान के लिए लड़ेंगी: सुकेश के पत्र के बाद अभिनेत्री के वकील

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 26 October, 2022
जैकलीन फर्नांडिस के वकील प्रशांत पाटिल ने कहा है कि सुकेश चंद्रशेखर ने अपने पत्र में जो दावे किए हैं, ईडी को गंभीरता से उसकी जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "जैकलीन निर्दोष हैं...वह अपने सम्मान के लिए लड़ेंगी।" गौरतलब है, ₹200 करोड़ के वसूली मामले के आरोपी सुकेश ने पत्र में कहा था कि वह और जैकलीन रिलेशनशिप में थे।
read more at Hindustan Times