जॉन सीना ने शेयर कीं वारसी के ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर, ऐक्टर बोले- उत्साहित हो गया हूं
ऐक्टर व डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. सुपरस्टार जॉन सीना ने इंस्टाग्राम पर अभिनेता अरशद वारसी के ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है। ये तस्वीरें पहले अरशद वारसी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। जॉन सीना द्वारा यह कोलाज शेयर करने के बाद अरशद ने लिखा, "जॉन सीना ने...मेरी तस्वीर पोस्ट की...मैं इसे लेकर काफी उत्साहित हो गया हूं।"


